चेन्नई सुपरकिंग्स को एक सफल फ्रेंचाईजी बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले आईपीएल सीज़न में सीएसके की मैनेजमेंट रिटेन करेगी या नहीं, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है और अब इस सवाल का जवाब आकाश चोपड़ा ने देने की कोशिश की है।

Advertisement

इस मशहूर कमेंटेटर ने कहा कि CSK को उस खिलाड़ी पर पर्स की राशि खर्च करनी चाहिए जो फ्रैंचाइज़ी के लिए कम से कम तीन साल खेले। गौरलतलब है कि आईपीएल 2022 से पहले एक मेगा नीलामी होने वाली है जहां टीमों को अपने कई बड़े खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ सकता है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी के बारे में बात करते हुए कहा, 'एमएस धोनी तीन साल तक नहीं खेल सकते हैं। यदि एमएस धोनी तीन साल नहीं खेलेंगे, तो क्या आप उन्हें बनाए रखेंगे? आपका 15 करोड़ रुपये व्यर्थ हो सकता है। दूसरी ओर, आपको फिर से उनके जैसा बड़ा खिलाड़ी नहीं मिल सकता है। मुझे नहीं पता कि सीएसके एमएस धोनी को रिटेन करने वाली है या नहीं।'

हालांकि, इससे पहले सीएसके के सीईओ भी ये कह चुके हैं कि चेन्नई के लिए ये एमएस धोनी का आखिरी साल नहीं होने वाला है। वो अभी किसी भी खिलाड़ी को धोनी के रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं देख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार