पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आकाश चोपड़ा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं और क्रिकेट से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है।

Advertisement

रविन्द्र जडेजा पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वक्त क्रिकेट में उनका सुनहरा दौर चल रहा है। रविन्द्र जडेजा के आकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि वह टीम इंडिया के लिए हालिया दौरों पर कितना भरोसेमंद साबित हुए हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने रविन्द्र जडेजा के बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, '2016 के बाद से जडेजा का बल्लेबाजी और गेंदबाजी में औसत कमाल का है। विश्व के टॉप ऑलराउंडर की लिस्ट में जडेजा कहीं आगे नजर आते हैं। बल्लेबाजी में जडेजा का औसत 46 से अधिक है वहीं गेंदबाजी में भी उनका औसत 25 का है। दूसरे नंबर पर बेन स्टोक्स का नाम आता है। 2016 के बाद से उनका बल्लेबाजी का औसत 42 का है वहीं गेंदबाजी में उनका औसत 27 का है।'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि जडेजा का कद कितना बड़ा है। जडेजा की कहानी में एक जो बहुत बड़ा अध्याय इन्हीं कुछ सालों में लिखा जाना शुरू हुआ है। 2017 के बाद से जडेजा के आंकड़े पूरी तरह से बदल जाते हैं। पिछले कई सालों से जडेजा लगातार टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार