पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक एक बार फिर से गलत कारणों से खबरों में हैं। अक्सर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले अब्दुल रज्जाक ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर एक अभद्र टिप्पणी की है जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फटकार लग रही है।

Advertisement

रज्जाक ने ये बयान तब दिया जब उनसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कुप्रबंधन और उथल-पुथल के बारे में पूछा गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2023 के लीग चरण से ही बाहर हो गई जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल सा आ गया है और हर कोई कप्तान बाबर आजम और खिलाड़ियों के पीछे पड़ गया है।

Advertisement

रज्जाक ने पीसीबी के इरादों की आलोचना करते हुए पूर्व विश्व सुंदरी (ऐशवर्या राय बच्चन) का उदाहरण दिया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों को उनकी टिप्पणी में कुछ भी मजाकिया नहीं लगा और उन पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। रज्जाक ने इस इवेंट में बोलते हुए कहा, ''मैं यहां उनके (पीसीबी के) इरादे के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान के इरादे अच्छे थे। इससे मुझे आत्मविश्वास और साहस मिला और अल्लाह का शुक्र है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका।"

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए रज्जाक ने कहा, "फिलहाल यहां बहुत सारी बातें पाकिस्तान टीम और विश्व कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर हो रही हैं। मुझे लगता है कि हमारा खिलाड़ियों को निखारने और विकसित करने का कोई इरादा नहीं है। अगर आप सोचते हैं कि मैं अगर ऐश्वर्या (राय) से शादी करूंगा और उससे मुझे एक अच्छा संस्कारी और गुणी बच्चा होगा तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। इसलिए आपको पहले अपने इरादे ठीक करने होंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार