India vs South Africa: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार (23 दिसंबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान गायकवाड़ के दाईं अनामिका उंगली में चोट लग गई थी। उनकी उंगली का स्कैन कराया गया और विशेषज्ञ परामर्श के बाद वह साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए। गायकवाड़ अब आगे के इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए जाएंगे। 

Advertisement

गायकवाड़ की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में ईश्वरन ने शानदार प्रदर्शन किया है। 88 फर्स्ट क्लास मैच में 47.24 की औसत से 6567 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 22 शतक और 26 अर्धशतक भी बनाए हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए भी इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

तेज गेंदबाज हर्षित राणा साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 26 दिसंबर से होने वाले चार दिवसीय मैच से बाहर हो गए हैं। सिलेक्शन कमेटी ने इस मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम में रजत पाटीदार, सरफराज खान, आवेश खान और रिंकू सिंह को शामिल किया है। वहीं कुलदीप यादव को इंडिया ए से रिलीज कर दिया है। 

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए

Also Read: Live Score

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, नवदीप सैनी, आकाश दीप, वैधवथ कावेरप्पा, मानव सुथार, रिंकू सिंह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार