India vs Australia 5th T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पास शनिवार (8 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाले पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशऩल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

अभिषेक अगर 11 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। अभिषेक ने अभी तक खेले गए 28 मैच की 36.63 की औसत से 989 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उनसे पास केएल राहुल को पछाड़ने का मौका होगा, जो 29 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। विराट कोहली ने भारत के लिए सबसे तेज 27 पारियों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

Advertisement

भारत के लिए सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन

विराट कोहली- 27 पारी

केएल राहुल- 29 पारी

सूर्यकुमार यादव- 31 पारी

Advertisement

रोहित  शर्मा- 40 पारी

इसके अलावा अगर अभिषेक पांच चौके जड़ लेते हैं टी-20 इंटनरेशनलल में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगे।। अभी तक भारत के सिर्फ दस बल्लेबाज ही यह कारनामा कर पाए हैं।  

मौजूदा सीरज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक पहले नंबर पर हैं। उन्होंने चार पारियों में 35 की औसत से 140 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे है। ब्रिस्बेन में उसकी निगाहें सीरीज 3-1 से अपने नाम करने पर होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार