अबु धाबी टी-10 लीग 2021 - जानें पूरा कार्यक्रम और सभी टीमों में शामिल खिलाड़ी

Updated: Mon, Jan 18 2021 11:00 IST
Abu Dhabi T10 League 2021 Schedule (Cricketnmore.)

आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप यानी अबु धाबी टी-10 लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत 28 जनवरी 2021 से शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। साल 2017 में इस टी-10 लीग का पहला सीजन खेला गया था जहां केरला किंग्स ने बाजी मारी थी। उस दोरान केवल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।

अब 2021 के चौथे सीजन में दुनिया भर से कई बड़े क्रिकेटर हिस्सा लेंगे जिसमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, ऑलराउंडर शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के धुरंधर टी-20 बल्लेबाज क्रिस गेल, ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो,ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन, अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद के अलावा कई और दिग्गज नजर आएंगे।

2021 अबु धाबी टी-10 लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी

विदेशों में होनी वाली किसी भी लीग में बहुत कम बार ही भारतीय खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। कई बार वैसे टूर्नामेंट में भारत के सिर्फ संन्यास लिए हुए खिलाड़ी ही खेलते है। कुछ को जिन्हें खेलने का मन करता है उन्हें कई बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से इजाजत नहीं मिल पाता। हालांकि अबु धाबी में होने वाली इस टी-10 लीग में कुछ भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों के नाम कुछ इस प्रकार है।

 

  • प्रविण तांबे- प्रवीण तांबे भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़े नामों में से एक है। वो इस साल 50 साल के हो जाएंगे लेकिन उनके क्रिकेट खेलने के हौसले में कोई कमी नहीं आई है। तांबे इस साल टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले तांबे साल 2020 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेलने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • प्रशांत गुप्ता - उत्तरप्रदेश की ओर से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने 2014 के सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 58 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था। साल 2019 में इन्होंने विदेशी लीग में हिस्सा लेने के लिए भारत की घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस बार ये डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। 
  • ईशान मल्होत्रा- पंजाब का यह गेंदबाजी ऑलराउंडर इस साल टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस की टीम का हिस्सा होगा। आईपीएल 2010 में ये मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें वहां पर एक भी मैच में शामिल होने का मौका नहीं मिला। हालांकि साल 2011 में ईशान को तब कुमार संगाकारा की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलने का मौका मिला।
  • इम्तियाज अहमद- प्रशांत गुप्ता की तरह इम्तियाज भी उत्तरप्रदेश भी आते है। हालांकि ये एक तेज गेंदबाज है। इन्होंने भी विदेश की लोगों में हिस्सा लेने के लिए बीसीसीआई से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लिया। इस साल ये अबु धाबी टी-10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलेंगे। 
  • सुजीत पर्बतनी- सुजीत पंजाब से आते है और यह बाएं हाथ के स्पिनर है। हालांकि इन्होंने हैदराबाद की ओर से अंडर-22 का क्रिकेट खेला है। सुजीत ने साल 2013 के बाद से कोई भी बड़ा मैच या टूर्नामेंट नहीं खेला है। अब वो इस टी-10 लीग में नोरथर्न वारियर्स का हिस्सा होंगे। 

अबु धाबी टी-10 लीग 2021 का फॉर्मेट

इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगे जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में बांटाजाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में तीन मैच खेलेगी उसके बाद 1 फरवरी से सुपर लीग होगा।12 मैच ग्रुप स्टेज में होंगे तथा अन्य 12 सुपर लीग में। इन दो पायदानों को पार करके ही टीम प्लेऑफ के सफर को पूरा करेगी जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से होने वाली है।

5 फरवरी को क्वालिफायार मुकाबला होगा जिसमें टॉप-2 टीमें हिस्सा लेंगी और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। इसके अलावा तीसरे और चौथे पर रहने वाली टीम पहले एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम क्वालीफायर के हारी हुई टीम से दूसरे एलिमिनेटर में मुकाबला करेगी। 

 

अबु धाबी टी-10 लीग 2021: टीमें 

  • ग्रुप ए - मराठा अरेबियंस, बंगला टाइगर्स, दिल्ली बुल्स और नॉर्थरन वारियर्स।
  • ग्रुप बी - डेक्कन  ग्लैडिएटर्स, कलंदर्स, टीम अबु धाबी और पुणे डेविल्स।

तीसरे स्थान के लिए और फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा।

टीवी चैनल पर देख सकते हैं मैच

  • भारत- सोनी पिक्चर्स और स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग- Sonyliv App

अबु धाबी टी-10 लीग में खेलने वाली टीमें व उनके खिलाड़ी

बांग्ला टाइगर्स (Bangla Tigers)

नूर अहमद, क़ैस अहमद, जॉनसन चार्ल्स, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, आंद्रे फ्लेचर, महेदी हसन, एडम होस, आफ़िफ हुसैन, मोहम्मद इरफ़ान, करीम जन्नत, आर्यन लकड़ा, टॉम मूरेस, चिराग सूरी, इसुरु उदाना, मुजीब उर रहमान, डेविड विजे।

डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators)

इम्तियाज अहमद, प्रशांत गुप्ता, वानिन्दु हसरंगा, कॉलिन इंग्राम, आज़म खान, ज़हूर खान, लहिरू कुमारा, सुनील नरेन, किरोन पोलार्ड, भानुका रापाक्सा, रवि रामपॉल, मोहम्मद शहजाद, हमदान ताहिर, इमरान ताहिर, इमरान ताहिर ज़मीर, हारून समर्स।

दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls)

शेराज़ अहमद, ड्वेन ब्रावो, अमद बट्ट, दुशमंथा चमीरा, काशिफ दाउद, फिडेल एडवर्ड्स, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अली खान, एविन लुईस, एडम लियथ, मोहम्मद नबी, शेरफेन रदरफोर्ड, वकार सलामखिल, दसुन शनाका, नयीम यंग।

मराठा अरेबियंस (Maratha Arabians)

तस्कीन अहमद, मुक्तार अली, लॉरी इवांस, अमजद गुल, मोहम्मद हफीज, मोसादेक हुसैन, सोमपाल कामी, शोएब मलिक, इशान मल्होत्रा, मारूफ मर्चेंट, सैयद शाह, अब्दुल शकूर, प्रवीण तांबे।

नॉर्थरन वारियर्स (Northern Warriors)

फैबियन एलेन, रेयाद एमिट, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, रोमैन पॉवेल, नुवान प्रदीप, वहाब रियाज, आंद्रे रसेल, जुनैद सिद्दीक, लेंडल सिमंस, अनश टंडन, महेश थेकशाना, अमीर यामीन।

पुणे डेविल्स (Pune Devils)

वहीद अहमद, मोहम्मद आमिर, वरीता अरविंद, सैम बिलिंग्स, मोहम्मद बूटा, नासिर हुसैन, चमारा कपुगेदेरा, करण केसी, आसिफ खान, दिनेश कुमार, किन्नर लुईस, अजंता मेंडिस, थिसारा परेरा, डारविश रसूली, डेवोन थॉमस, हारून थॉमस।

कलैंडर (Qalandars)

शाहिद अफरीदी, फैयाज अहमद, सुल्तान अहमद, सोहेल अख्तर, आसिफ अली, हसन अली, खुर्शीद अनवर, टॉम बैंटन, बेन डंक, क्रिस जॉर्डन, माज़ खान, शारजील खान, अज़मतुल्ला उमरजई, समित पटेल, फिल साल्ट, सोहेल तनवीर।

टीम अबू धाबी (Team Abu Dhabi)

बेन कॉक्स, अविष्का फर्नांडो, क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, लियोनार्डो जूलियन, कुशाल मल्ला, क्रिस मॉरिस, ओबेद मैककॉय, कार्तिक मयप्पन, रोहन मुस्तफा, उस्मान शिनवारी, नवीन-उल-हक, हेडन वाल्श जूनियर, ल्यूक राइट, नजीबुल्लाह जादरान।

 

टी-10 लीग 2021 के सभी मैचों का कार्यक्रम  (Abu Dhabi T10 league 2021 schedule, fixtures and live India match times)

  • 28 जनवरी मराठा बनाम नॉर्थरन वारियर्स शाम - 5:30 बजे 
  • 28 जनवरी पुणे डेविल्स बनाम डेक्कन ग्लैडिएटर्स - शाम 7.45 बजे 
  • 28 जनवरी दिल्ली बुल्स बनाम बंगला टाइगर्स - रात 10.00 बजे
  • 29 जनवरी पुणे डेविल्स बनाम कलालैंडर्स - शाम 5:30 बजे 
  • 29 जनवरी मराठा अरेबियन बनाम दिल्ली बुल्स - शाम 7.45 बजे 
  • 29 जनवरी डेक्कन ग्लैडिएटर्स बनाम टीम अबू धाबी - रात 10.00 बजे
  • 30 जनवरी बंगला टाइगर्स बनाम मराठा अरेबियन - शाम 5:30 बजे 
  • 30 जनवरी टीम अबू धाबी बनाम कालंदर्स - शाम 7.45 बजे 
  • 30 जनवरी नॉर्थरन वारियर्सओं बनाम दिल्ली बुल्स - रात 10.00 बजे
  • 31 जनवरी टीम अबू धाबी बनाम पुणे डेविल्स - शाम 5:30 बजे 
  • 31 जनवरी बंगला टाइगर्स बनाम नॉर्थरन वारियर्स - शाम 7.45 बजे 
  • 31 जनवरी कलालैंडर्स बनाम डेक्कन ग्लैडिएटर्स - रात 10.00 बजे
  • 01 फरवरी 4 ग्रुप बी बनाम 3 ग्रुप ए - शाम 5:30 बजे 
  • 01 फरवरी 2 ग्रुप बी बनाम 1 ग्रुप ए - शाम 7.45 बजे 
  • 01 फरवरी 2 ग्रुप ए बनाम 3 ग्रुप बी - रात 10.00 बजे
  • 02 फरवरी 1 ग्रुप ए बनाम 4 ग्रुप ए - शाम 5:30 बजे 
  • 02 फरवरी 2 ग्रुप ए बनाम 4 ग्रुप बी - शाम 7.45 बजे 
  • 02 फरवरी 1 ग्रुप ए बनाम 3 ग्रुप बी - रात 10.00 बजे
  • 03 फरवरी 3 ग्रुप ए बनाम 1 ग्रुप बी - शाम 5:30 बजे 
  • 03 फरवरी 4 ग्रुप ए बनाम 2 ग्रुप बी - शाम 7.45 बजे 
  • 03 फरवरी 1 ग्रुप ए बनाम 4 ग्रुप बी - रात 10.00 बजे
  • 04 फरवरी 3 ग्रुप बी बनाम 4 ग्रुप ए - शाम 5:30 बजे 
  • 04 फरवरी 1 ग्रुप बी बनाम 2 ग्रुप ए - शाम 7.45 बजे 
  • 04 फरवरी 2 ग्रुप बी बनाम 3 ग्रुप ए - रात 10.00 बजे
  • 05 फरवरी टीबीसी बनाम टीबीसी, क्वालीफायर - शाम 5:30 बजे 
  • 05 फरवरी टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर 1 - शाम 7.45 बजे 
  • 05 फरवरी टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर 2 - रात 10.00 बजे
  • 06 फरवरी टीबीसी बनाम टीबीसी, तीसरे स्थान पर - शाम 7.45 बजे 
  • 06 फरवरी टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल मुकाबला - रात 10.00 बजे
TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें