Abu dhabi t10 league: Cricket News & Match Updates
अबू धाबी टी-10 लीग में हरभजन ने मिलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ, सोशल मीडिया पर मच गया हल्ला
अबू धाबी टी-10 लीग में एक दिलचस्प और चर्चा योग्य क्षण देखने को मिला, जब भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के युवा तेज़ गेंदबाज़ शाहनवाज़ दहानी से मैच के बाद हाथ मिला लिया। ये घटना बुधवार, 19 नवंबर को ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम में एस्पिन स्टैलियंस और नॉर्दर्न वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले के बाद हुई। स्टैलियंस के कप्तान के रूप में खेल रहे हरभजन का ये कदम इसलिए बड़ा माना जा रहा है क्योंकि हालिया महीनों में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के मामलों में काफी झिझक और विवाद रहा है।
पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बढ़े तनाव का असर खेल के मैदान पर भी दिखाई दिया था। कई मौकों पर भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की परंपरा को टाल दिया था। एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया द्वारा सलमान आगा की टीम से हाथ न मिलाना हो, या फिर कोलंबो और दोहा में महिला क्रिकेट के दौरान कप्तानों का हाथ मिलाने से इनकार, इन घटनाओं ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थीं। Read More...