पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के 28वें मुकाबले में क्वेटा ग्लैडियेटर्स ने लाहौर कलंदर्स को 6 विकेट से हराकर चार साल बाद पीएसएल के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। ग्लैडिएटर्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रन की जरूरत थी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने शाहीन शाह अफरीदी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया।

Advertisement

जैसे ही जूनियर ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई वैसे ही पूरी टीम खुशी से झूमती हुई मैदान के अंदर आ गई। इस दौरान ग्लैडिएटर्स के मेंटोर और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स भी खुद को ना रोक सके और वो भी अपनी टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए मैदान में दौड़े चले आए। उनके सेलिब्रेशन का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर का इस सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और वो इस सीज़न में केवल इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ केवल एक जीत ही हासिल कर सके। चौथे स्थान पर मौजूद क्वेटा ग्लैडिएटर्स के 11 अंक हैं और अगर वो मंगलवार को अंतिम लीग गेम में मुल्तान सुल्तांस को हरा देते हैं तो वो भी शीर्ष दो में शामिल हो सकते हैं।

Also Read: Live Score

ग्लैडिएटर्स की जीत ने कराची किंग्स (8 अंक) को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया, मुल्तान (12 अंक), इस्लामाबाद (11) और पेशावर जाल्मी (11) भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गए। ग्लैडिएटर्स की जीत में सलामी बल्लेबाज सऊद शकील ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 65 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए, जिसमें अंतिम ओवर में अफरीदी (2-41) के खिलाफ लगातार दो चौके शामिल थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार