World Cup Semi: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हराया। मंगलवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले गए मुकाबले में भारत से मिले 215 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के बाद कप्तान एलिसा हीली टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने कहा कि टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम पर वापसी करने का दबाव था। उन्होंने कहा, "मैं टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। टी20 सीरीज के बाद हम पर थोड़ा दबाव था कि हम वापसी कैसे करेंगे। आज जिस तरह से हम खेले, वह शानदार था। जबरदस्त वापसी करने के लिए टीम पर गर्व है। हमें होबार्ट में फिर से यही करना होगा।"
हीली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह फॉर्मेट काफी रास आता है। उन्होंने कहा, "मैंने जैसा टॉस के समय कहा था कि हमें यह फॉर्मेट बहुत पसंद है और हम इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमें लंबे समय तक दबाव बनाए रखना पसंद है। उम्मीद है कि हम होबार्ट जाकर वहां की परिस्थितियों के अनुकूल जल्द ही ढल जाएंगे।"
हीली के अनुसार पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से टीम की खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "इस मैदान पर 21-0 का रिकॉर्ड शानदार है। उम्मीद है कि लड़कियां यहां जीत के सिलसिले को बरकरार रख सकेंगी। शायद अगले मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को थोड़ा आराम चाहिए। कुछ खिलाड़ी थकी हुई हैं। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि इससे हमारी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।"
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 48.3 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 53 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।
हीली के अनुसार पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से टीम की खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "इस मैदान पर 21-0 का रिकॉर्ड शानदार है। उम्मीद है कि लड़कियां यहां जीत के सिलसिले को बरकरार रख सकेंगी। शायद अगले मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को थोड़ा आराम चाहिए। कुछ खिलाड़ी थकी हुई हैं। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि इससे हमारी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
बेथ मूनी की 79 गेंदों में खेली गई 76 रनों की दमदार पारी और कप्तान एलिसा हीली के 50 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 215 रनों के लक्ष्य को महज 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एनाबेल सदरलैंड 44 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहीं।