अबुधाबी,02 नवंबर (हि.स.) । पाक-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भी पाकिस्तान का दबदबा रहा। उसने कंगारु टीम पर 603 रनों की बढत हासिल कर ली है जिसमेंA नाबाद अजहर अली(100) और मिसबाह उल हक(101) के शतकों का बड़ा योगदान रहा। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गवाकर 143 रन पर थी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारी हार टालने के लिए खेल के अंतिम दिन अभी 460 रन और बनाने हैं जबकि उसके पास सिर्फ 6 विकेट शेष हैं। क्रीज पर स्टीवन स्मिथ (38) और मिचेल मॉर्श (26) खेल रहे हैं और दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

पाकिस्तान ने पहली पारी में युनूस खान (213) के अलावा कप्‍तान अजहर अली (109) और मिस्बाह उल हक (नाबाद 101) की खेली गई शतकीय पारियों के दम पर 6 विकेट पर570 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 261 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान ने कंगारू टीम को फॉलोआन नहीं खेलाया और अपनी दूसरी पारी खेलनी शुरू की। इस पारी में 2 शतक लगे जिससे पाक टीम ने 3 विकेट पर अपनी दूसरी पारी 293 रनों पर घोषित कर दी। इस तरह से पाक ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 603 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार