India vs Australia T20I: आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह हासिल करने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं। खबरों के अनुसार चक्रवर्ती के सीधे कंधे में चोट है, जिसके चलते उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने को लेकर संदेह है। 

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने  टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,“ चक्रवर्ती के सीधे कंधे में चोट (labrum tear) है। आमतौर पर इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। इस चोट के कारण उन्हें गेंद थ्रो करने में परेशानी हो रही है। वह आईपीएल खेलना चाहते थे,इसके चलते उन्होंने सर्जरी नहीं कराई। फिलहाल वह रिहेब में हैं। 

Advertisement

साथ ही माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने चक्रवर्ती के चोटिल होने की खबर सिलेक्टर्स, टीम इंडिया और एनसीए से छिपाई है। केकेआर के मैनेजमेंट ने आईपीएल के बाद अपनी रिपोर्ट टीम इंडिया को भेजी है।  

उसने आगे कहा, " यह साफतौर पर एक खिलाड़ी की चोट छिपाने का मामला है। अगर वह गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर फील्डिंग के दौरान गेंद थ्रो करने में परेशानी आएगी।”

बता दें कि इस तरह की चोट को ठीक होने में 6 हफ्ते तक का समय लगता है। 

चक्रवर्ती फिलहाल टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ दुबई स्थित आईसीसी अकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं और टीम फीजियो उनपर नजर बनाए हुए हैं। टीम इंडिया 12 नवंबर को यूएई से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। अब यह देखने वाली बात होगी की रोहित शर्मा की चोट को लेकर हुए विवाद के बाद सिलेक्टर्स चक्रवर्ती को लेकर क्या फैसला लेते हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 के लिए भारतीय टीम
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार