न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) ने बुधवार (5 अप्रैल) को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। मिल्न ने अपने कोटे के चार ओवरों मे 26 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और पथुम निसंका, कुसल परेरा,चरिथ असलंका, प्रमोद मधुसन और दिलशान मधुशंका को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

मिल्ने न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं,जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में पांच विकेट चटकाए हैं। इससे पहले टिम साउदी औऱ लॉकी फर्ग्यूसन ने कीवी टीम के लिए यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा वह दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस फॉर्मेट में 5 विकेट हासिल किए हैं। 2020 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस ने 28 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। 

मिल्ने ने इस मुकाबले के पहले ओवर अपनी तेज गेंद से पथुम निसांका का बल्ला भी तोड़ दिया। पहला ओवर डालने आए मिल्ने ने पांचवीं गेंद पर तेज लेंथ डाली जो निसांका के बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और उनके बल्ले का हैंडल टूट गया। 

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 14.4 ओवर मे 1 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार