इंग्लिश क्रिकेटर आदिल राशिद (Adil Rashid) ने Blind Ranking करते हुए इंटरनेशनल खिलाड़ियों में से टॉप पांच बैटर्स, टॉप पांच पेस बॉलर्स और टॉप पांच स्पिन बॉलर्स को चुना है। यहां उन्होंने बल्लेबाज़ों को रैंक करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) को नंबर 1 पर रखा, वहीं बाबर आज़म (Babar Azam) को उन्होंने पांचवां स्थान दिया।

Advertisement

आदिल राशिद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बिना अगले खिलाड़ी का नाम जाने पांच खिलाड़ियों की अपनी पसंद से रैंक कर रहा हैं। यहां उन्हें सबसे पहले बाबर आज़म को रैकिंग देने के लिए कहा जाता है जिन्हें वो सबसे नीचे पांचवें नंबर पर रखते हैं। इसके बाद वो केन विलियमस को नंबर 4 पर रखते हैं और फिर विराट का नाम सुनते ही उन्हें नंबर 1 की जगह दे देते हैं। इसके बाद वो स्टीव स्मिथ को तीन की रैंकिंग देते हैं और फिर जो रूट को नंबर 2 के लिए चुनते हैं।

Advertisement

ये है आदिल राशिद की बॉलर्स के लिए ब्लाइंड रैंक

बल्लेबाज़ों को चुनने के बाद आदिल राशिद ने तेज गेंदबाज़ों को भी ब्लाइंड रैंक दी। यहां सबसे पहले उनके सामने जसप्रीत बुमराह का नाम आया जिन्हें उन्होंने टॉप पर नंबर 1 पर रखा। इसके बाद आदिल ने जोफ्रा आर्चर को नंबर-2, शाहीन अफरीदी को नंबर-5, मिचेल स्टार्क को नंबर-4 और ट्रेंट बोल्ट को नंबर-3 की जगह दी।

इतना ही नहीं, उन्होंने स्पिनर्स के लिए भी ये किया और राशिद खान को नंबर-3, शादाब खान को नंबर-5, एजम जाम्पा को नंबर-4, कुलदीप यादव को नंबर-2 और फिर खुद यानी आदिल राशिद को नंबर-1 की जगह दी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार