एशिया कप 2023 के छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को कुसल मेंडिस के अर्धशतक और कासुन राजिथा की शानदार गेंदबाजी की मदद से 2 रन से हार का स्वाद चखा दिया। अफगानिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में मैच जीतना था लेकिन पूरी टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर ढेर हो गयी। मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने कहा कि इस हार से बहुत निराश हूँ।

Advertisement

इसके (हार और बाहर हो जानें से) बारे में बहुत निराश हूं। हमने अच्छा संघर्ष किया, हमने अपना 100% दिया। हम जिस तरह से खेले, जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसके लिए टीम पर गर्व है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में हमने वनडे प्रारूप में भी अच्छा क्रिकेट खेला है। हम अभी भी बहुत कुछ सीख रहे हैं। इस टूर्नामेंट में हमारे पास काफी सकारात्मक चीजें थीं। हम वर्ल्ड कप के बहुत करीब हैं, हमने यहां क्या गलत किया, हम सीखेंगे और वर्ल्ड कप के लिए बेहतर होंगे। हमारे क्राउड ने हमेशा हमारा समर्थन करते है। हम उनके आभारी हैं, हमने आज उन्हें कुछ वापस देने के लिए पूरी कोशिश की, हमें उनके लिए खेद है।"

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 92(84) रन कुसल मेंडिस ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा पाथुम निसंका ने 41(40) रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके जड़े।  अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट गुलबदीन नायब ने चटकाए। 2 विकेट राशिद खान और एक विकेट मुजीब उर रहमान अपने नाम करने में कामयाब रहे। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवरों में 289 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नबी ने बनाये। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौको और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 66 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से कासुन राजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। डुनिथ वेल्लागे और धनंजय डी सिल्वा 2-2 विकेट हासिल करने में सफल रहे। मथीशा पथिराना और महीश तीक्षणा ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार