Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI Highlights:  इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) औऱ मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की शानदार पारी के बाद बिलाल सामी (Bilal Sami) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश को 200 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। बता दें कि रनों के लिहाज से अबू धाबी में यह सबसे बड़ी वनडे जीत है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओर में 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। जिसमें जादरान ने 111 गेंदों में 95 रन और नबी ने 37 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में सैफ हसन ने 3 विकेट, हसन महमूद औऱ तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट, वहीं कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 27.1 ओवर में 93 रन पर ढेर हो गई। ओपनिंग बल्लेबाज सैफ हसन ही सिर्फ कुछ समय मैदान पर टिक सके औऱ 54 गेंदों में 43 रन बनाए। बांग्लादेश के बाकी 10 बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

अफगानिस्ताv के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए बिलाल सामी ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा राशिद खान ने 3 विकेट औऱ अजमतुल्लाह उमजरई ने 1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इब्राहिम जादरान को 3 मैच में 71 की औसत से शानदार 213 बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार