Afghanistan vs Bangladesh, 1st ODI Match Report: अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने बुधवार (8 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेशको 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद बांग्लादेश की टीम 48.5 में 221 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें टॉप स्कोरर रहे कप्तान मेहदी हसन मिराज, जिन्होंने 87 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, वहीं तौहीद हदौय ने 85 गेंदों में 56 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 101 रन की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन इनके अलावा कोई औऱ बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

Advertisement

गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने कमाल करते हुए 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा एएम गजनफर ने 2 विकेट औऱ नांगेयालिया खारोटे ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 47.1 ओर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल की। रहमत शाह ने 70 गेंदों में 50 रन की पारी खेली औऱ इस दौरान वह वनडे में 4000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भी 76 गेंदों में 50 रन का योगदान दिया। मिडल ऑर्डर में उमरजई ने 44 गेंदों में 40 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 46 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। 

बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट, तनवीर इस्लाम औऱ कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया।

उमरजई को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का दूसरा वनडे मैच शनिवार (11 अक्टूबर) को अबू धाबी में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार