रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) के तूफानी शतक के दम पर अफगानिस्तान ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशऩल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 72 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। गुरबाज को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुरबाज ने अपना पहला शतक जड़ा और 52 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान इब्राहिम जादरान ने 43 गेंदों में 59 रन बनाए।

Advertisement

यूएई के लिए अयान खान, जुनैद सिद्दकी और मुहम्मद जवादुल्लाह ने 1- विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई के 3 विकेट सिर्फ 23 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद मेजबान टीम उभर नहीं सकी। वृत्तिया अरविन्द ने 64 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चला।

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने 2 विकेट, नवीन उल हक और कायस अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार