18 नवंबर,नई दिल्ली। रहमानुल्लाह गुरबाज़ के शानदार अर्धशतक औऱ नवीन-उल-हक की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने लखनऊ में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 29 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

अफगानिस्तान के 156 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी।

 
Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज को उनके विजयी अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने गुरबाज के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। गुरबाज ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली औऱ 52 गेंदों में 6 चौकों और 5 छ्क्कों की मदद से 79 रन बनाए। इसके अलावा कोई औऱ बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल,केसरिक विलियम्स और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट और कप्तान काइरोन पोलार्ड ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और टॉप 3 बल्लेबाज सिर्फ 42 रन के  स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

इसके बाद शाई होप ने अर्धशतक जड़कर कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन किसी अन्य खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया। होप ने 46 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली, जबकि टीम के 5 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते मेहमान टीम 127 रन के स्कोर तक हीं पहुंच सकी। 

अफगानिस्तान के लिए नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। वहीं मुजीब उर रहमान,करीम जानत, गुलाबदिन नायब औऱ कप्तान राशिद खान ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार