अफगानिस्तान क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने के लिए भारत पहुंच गई है। दोनों टीमों केे बीच ये मैच ग्रेटर नोएडा के विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम में 9 से 13 सितंबर तक खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने इस टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है जबकि कीवी टीम भी कुछ ही दिनों में भारतीय सरज़मीं पर लैंड होने वाली है। 

Advertisement

इस बीच इस टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान टीम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अफगान प्लेयर्स जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए अपनी टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ सूरजपुर कस्बे की एक स्थानीय मस्जिद में पहुंचे। जब अफगान टीम की बस ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पहुंची तो यूपी पुलिस का सुरक्षा घेरा देखने लायक था।

Advertisement

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया था। खिलाड़ियों के बस से उतरने से लेकर चढ़ने तक पुलिस काफी चौकन्नी नजर आई। जितनी देर अफगान खिलाड़ी मस्जिद के अंदर थे उतनी देर किसी भी व्यक्ति को मस्जिद में अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इससे  पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन से मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इसकी इजाजत दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 5 सितंबर को भारत पहुंचेगी। अफगानिस्तान के लिए बुरी खबर ये है कि इस टेस्ट मैच में उन्हें राशिद खान की सेवाएं नहीं मिलेंगी। राशिद चोटिल होने की वजह से इस मैच से बाहर हैं। एसीबी ने हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई में इस टेस्ट मैच के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अफगान टीम कीवी टीम को टक्कर दे पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार