16 सितंबर,नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में रविवार को मेबजान बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है।

 
Advertisement

अफगानिस्तान की यह लगातार 12वीं टी-20 इंटरनेशनल जीत। अफगानिस्तान ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने इस फॉर्मेट में लगातार 11 जीत हासिल की थी। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट कर दिया। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 15 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने 40 रन पर अपने चार विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद नबी के शानदार नाबाद 84 रनों की मदद से छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। नबी ने 54 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए। नबी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार