भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज़ में अफगानिस्तान को मात देने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

अफगानिस्तान की पारी एक समय अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ते दिख रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरते चले गए जिससे वो अपना ट्रैक खो गए। इतना ही नहीं, पारी के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान ने 4 विकेट गंवा दिए। अर्शदीप द्वारा डाले गए इस आखिरी ओवर में उन्होंने दो बल्लेबाजों को कैच आउट करवाया जबकि आखिरी गेंद पर दो बल्लेबाज रन आउट हो गए।

Advertisement

अब आप के मन में सवाल उठ रहा होगा कि एक ही गेंद पर दो बल्लेबाज कैसे आउट हो गए तो आपको बता दें कि आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद वाइड थी जिस पर मुजीब उर रहमान रन आउट हुए और उसके बाद आखिरी गेंद पर डबल लेने के चक्कर में फजलहक फारूकी रन आउट हो गए। इस तरह कुल मिलाकर आखिरी ओवर में चार विकेट गिरे। यशस्वी ने आखिरी विकेट गिराने के लिए 30 यार्ड सर्कल से दौड़ लगाई और इस दौड़ में उन्होंने फजलहक फारूकी को रन आउट कर दिया।

Also Read: Live Score

इस मैच में टीम इंडिया ने दो बदलाव करते हुए शुभमन गिल और तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और ये दोनों ही बदलाव सही साबित हुए। यशस्वी ने तो अफगानिस्तान के गेंदबाजों के धागे खोलते हुए ताबड़तोड़ अर्द्धशतक भी लगा दिया। ये उनकी 34 गेंदों में 68 रनों की पारी का ही असर था कि भारत ने 173 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। यशस्वी ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 6 छक्के लगाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार