AFG vs NZ Test Match: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंटरनेशनल मैच होने वाला है जो कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ये एकलौता टेस्ट मैच होगा जो कि सितंबर के महीने में फैंस को देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि ये टेस्ट मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भी होगा। अब तक इन दोनों ही टीमों का आमना-सामना टेस्ट फॉर्मेट में नहीं हुआ है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि मौजूदा समय में अफगानिस्तान पर तालिबान राज है जिस वज़ह से वहां की महिलाओं पर खेल में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिये गए हैं। इस वजह से बीते समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम कई बार अफगानिस्तान के साथ आईसीसी के इवेंट्स के अलावा कोई भी सीरीज खेलने से मना करती आई है।

दूसरी तरफ इसके बावजूद अफगानिस्तान टीम को सपोर्ट करने के लिए भारत ने हाथ बढ़ाए हैं और उन्होंने भारत में ही उन्हें अपनी द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करने में मदद भी की है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में ही जुलाई के महीने में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज होने वाली थी, लेकिन बेहद गर्मी के कारण ये सीरीज हो नहीं सकी।

ये भी जान लीजिए कि अफगानिस्तान की टीम अपनी होम सीरीज ग्रेटर नोएडा में पहले भी खेल चुकी है, लेकिन तालिबानी शासन आने के बाद यह पहला मौका होगा जब टीम यहां खेलेगी। टीम ने आखिरी बार चार साल पहले 2020 में ग्रेटर नोएडा में मैच खेला था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार