20 जुलाई,नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर मे खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। जिससे इंग्लैंड की कुल बढ़त 219 हो गई है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में चौथे दिन वेस्टइंडीज की पूरी टीम 287 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने एक बड़ा फैसला लिया, जो इंग्लैंड के किसी कप्तान न इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में 99 साल बाद हुआ है। रूट ने दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए नियमित ओपनर रोरी बर्न्स औऱ डॉम सिब्ले की जगह ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर को पारी की शुरूआत के लिए भेजा। 

Advertisement

99 साल बाद ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड ने अपनी धरती पर खेले गए किसी टेस्ट मैच में चार अलग-अलग ओपनर इस्तेमाल किए हैं। इससे पहले साल 1921 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर के इसी स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज के टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने यह फैसला लिया था। 

बता दें कि जिस उद्देश्य से कप्तान रूट ने यह फैसला लिया था वो पूरा नहीं हो सका। बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके और केमार रोच की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्टोक्स 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार