नई दिल्ली, 27 मार्च| सचिन तेंदलुकर ने कोरोनावायरस से लड़ाई में अपना योगदान देने का फैसला करते हुए 50 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।सचिन ने हाल ही में बीमारी से बचने के लिए जागरुकता वीडियो जारी किया था और अब वह आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सामने आए हैं।
Advertisement
इस मामले से संबंध रखने वाले सूत्र ने आएएनएस से कहा, "वह लगातार जागरुकता लाने के लिए वीडियो जारी कर रहे हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है ताकि वह इस लड़ाई में सरकार का साथ दे सकें।"
Advertisement
कोरोनावायरस के कारण व्याप्त स्थिति के कारण भारतीय सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन किया है।