स्पेन की मेंस क्रिकेट टीम ने यूरोप टी20 वर्ल्ड कप रीजनल क्वालीफायर सी में ग्रीस को सात विकेट से हराते हुए इतिहास रच दिया। स्पेन ने लगातार 14वीं टी20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस प्रकार स्पेन ने 2022 में मलेशिया द्वारा बनाए गए लगातार 13 जीत के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

टॉप 12 देशों के बीच टीम इंडिया के पास संयुक्त रूप से लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने इस प्रारूप में लगातार 12 मैच जीते हैं। वहीं अफगानिस्तान ने भी लगातार इतने ही (12) मैच जीते है। हालांकि अगर सबसे छोटे प्रारूप में खेलने वाले सभी देशों पर विचार किया जाए, तो ग्वेर्नसे में चल रहे यूरोप टी20 वर्ल्ड कप रीजनल क्वालीफायर सी में ग्रीस पर जीत के साथ लगातार 14 मैच जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के पास है। 

Advertisement

स्पेन ने पिछले हफ्ते गुरुवार (22 अगस्त) को चेक गणराज्य को केवल एक रन से हराकर टीम इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और रविवार (25 अगस्त) को ग्वेर्नसे रोवर्स एथलेटिक क्लब ग्राउंड में ग्रीस पर सात विकेट से जीत के साथ इस मामले में मलेशिया और बरमूडा को पीछे छोड़ दिया। मलेशिया और बरमूडा ने संयुक्त रूप से लगातार 13 मैच जीते है और क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है। टी20 इंटरनेशनल में लगातार मैच जीतने के मामलें में अफगानिस्तान चौथे और भारत 5वें स्थान पर है। 

T20I में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीमें

स्पेन- 14 जीत 

मलेशिया- 13

Advertisement

बरमूडा 13

अफगानिस्तान- 12

भारत 12

Advertisement

पोर्ट सोइफ के ग्वेर्नसे रोवर्स एथलेटिक क्लब ग्राउंड में ग्रीस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 96/9 पर ही सिमट गई। ग्रीस की तरफ से सबसे ज्यादा रन साजिद अफरीदी ने बनाये। उन्होंने 22 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। स्पेन की तरफ से यासिर अली ने 3 विकेट लिए, जबकि चार्ली रुमिस्त्रजेविक और मोहम्मद आतिफ ने दो-दो विकेट अपने नाम किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पेन ने मैच को 13 ओवर में 3 विकेट खोकर और 99 रन बनाकर जीत लिया। हमजा सलीम डार ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 32(24) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और  छक्का लगाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार