भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब एक और भारतीय खिलाड़ी को लेकर बायोपिक बन सकती है और वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ टी नटराजन हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की टीम से नटराजन को बाहर रखा गया है लेकिन वो मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि आखिरी दो मैचों के लिए उनकी वापसी हो सकती है।

Advertisement

डैक्कन क्रोनिकल से बात करते हुए नटराजन ने इस बारे में खुलासा किया है कि जब वो घर पर नहीं थे तो उनके घर पर कई डायरेक्टर आए और उनकी बायोपिक को लेकर प्रस्ताव देते हुए नजर आए।

नटराजन ने कहा, ‘बहुत से निर्देशक ऐसे थे जो मेरी बायोपिक करने के लिए इच्छुक हैं, जब मैं घर पर नहीं था, तो वो इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करने के लिए घर आए थे, लेकिन अभी मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं। फिलहाल मेरा मकसद भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने पर है।’

नटराजन के लिए जिस तरह से पिछले कुछ महीने घटित हुए हैं, वो किसी सपने से कम नहीं है। ऐसे में सचिन और माही के बाद अगर नटराजन की बायोपिक भी हमें जल्द ही बनती हुई दिखे तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार