AUS v IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान कंगारूओं को मुंह की खानी पड़ी है। इस टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से गंवा दिया है वहीं दूसरी तरफ इस टेस्ट मैच में हार के बाद कंगारूओं के जख्म और गहरे हो गए होंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने अपने घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

Advertisement

बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली हार के बाद उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स में भी नुकसान उठाना पड़ा है। भारत के खिलाफ धीमे ओवर-रेट के लिए जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनके चार पांइट्स भी काट लिए गए हैं। 

Advertisement

आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने धीमे ओवर रेट के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम पर यह पेनल्टी लगाई है। इस कटौती के बाद ऑस्ट्रेलिया के 322 अंक हो गए हैं, लेकिन फिर भी वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप टेबल में शीर्ष स्थान बनी हुई है और भारतीय टीम से आगे है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत और फिर न्यूजीलैंड का स्थान आता है।

वहीं अगर टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत ने मेलबर्न टेस्ट मैच को जीतकर एडिलेड में मिली शर्मनाक हार का बदला ले लिया है। इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहली पारी में शतक लगाया और दूसरी पारी में नाबाद 27 रन बनाए। रहाणे को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार