WTC 2025 फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका की जमकर तारीफ की। कमिंस ने माना कि उनकी टीम ने बढ़त के बावजूद मौके गंवाए और चौथी पारी में साउथ अफ्रीका ने जिस तरह से दबाव झेला, वो काबिल-ए-तारीफ था। उन्होंने कहा कि अगर एक और सेशन बल्लेबाजी कर पाते तो शायद नतीजा अलग होता। कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका को ‘सच्चा चैंपियन’ बताया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 14 जून, शनिवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में चौथे दिन साउथ अफ्रीका से मिली हार को लेकर पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में खुलकर अपनी राय रखी। लॉर्ड्स में खेले गए इस बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वो अपने खिताब को बचाने में नाकाम रहे।

Advertisement

मैच के बाद कमिंस ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में माना कि उनकी टीम को पहली पारी में बढ़त मिलने के बावजूद विपक्षी को मैच से बाहर करने का काम नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, "अगर हम एक और सेशन टिके होते, तो शायद कंडीशन्स हमारे लिए बेहतर हो जाते। साउथ अफ्रीका ने चौथी पारी में कमाल की बल्लेबाज़ी की और हमें कोई मौका नहीं दिया। वो दिखा रहे थे कि क्यों वो इस ट्रॉफी के हकदार हैं।"

कमिंस ने यह भी कहा कि दूसरी पारी में टीम का 73/7 तक सिमटना एक अहम मोड़ था। उन्होंने माना कि यह टॉप ऑर्डर की नाकामी और हालात, दोनों का मेल था। “पहले दो दिन हमारे गेंदबाज़ शानदार थे और गेंद को मूव भी करा रहे थे, लेकिन ये मुकाबला बस हमारी पकड़ में नहीं आया,” उन्होंने कहा।

हालांकि इस हार के बावजूद कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट और डब्ल्यूटीसी के फॉर्मेट को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, “टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के सबसे करीब है। डब्ल्यूटीसी फाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है और ये एक गेम का शोडाउन होना इसे और खास बनाता है। हालांकि हम जीत नहीं पाए, लेकिन ये पूरा हफ्ता शानदार रहा।”

VIDEO:

Advertisement

मैच की बात करें तो पहली पारी में साउथ अफ्रीका को कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लेकर मुकाबले में बनाए रखा, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 212 रन पर सिमट गई। हालांकि पैट कमिंस ने पलटवार करते हुए छह विकेट झटके और साउथ अफ्रीका को पहली पारी में सिर्फ 138 रन पर रोक दिया। दूसरी पारी में मिचल स्टार्क और एलेक्स कैरी को छोड़कर सारे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे साउथ अफ्रीका को 282 रनों का टारगेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर उतरे एडन मार्करम ने 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और कप्तान बवुमा ने 66 रनों से उनका बखूबी साथ निभाया। इन दोनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है और क्रिकेट के इतिहास में अपने लिए एक नया अध्याय लिख गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार