मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वापसी करती दिख रही थी लेकिन मिचेल मार्श और स्टीव स्मित ने शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम को एक बार फिर से बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया एक समय 16 रन पर चार विकेट गंवा चुका था और ये वो समय था जब पाकिस्तान ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहा था लेकिन मार्श की काउंट अटैकिंग पारी ने मैच का रुख एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ दिया।

Advertisement

मार्श अपने चौथे टेस्ट शतक की तरफ बढ़ रहे थे और उनका ये शतक देखने को लिए उनका पूरा परिवार भी स्टैंड्स में मौजूद था लेकिन जब मार्श 96 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी मीर हमज़ा ने एक ऐसी गेंद डाली जिसने मार्श और उनके परिवार का सपना चकनाचूर कर दिया। 50वें ओवर की पांचवीं गेंद ने मार्श के बल्ले का किनारा लिया और पहली स्लिप में खड़े आघा सलमान ने एक हाथ से गज़ब का कैच पकड़कर मार्श फैमिली का दिल तोड़ दिया।

Advertisement

मेलबर्न के मैदान पर मार्श फैमिली के किसी भी सदस्य ने शतक नहीं जड़ा था और ये प्रथा मिचेल मार्श भी नहीं तोड़ पाए। मार्श के आउट होते ही उनके परिवार ने अपना सिर पकड़ लिया और खुद मार्श को भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो अपने शतक से सिर्फ 4 रन से चूक गए। मार्श के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की बात करें तो शाहीन अफरीदी और मीर हमज़ा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। शाहीन अफरीदी ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को आउट किया तो वहीं, पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मीर हमजा ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप मचा दिया। उन्होंने दोनों खतरनाक बल्लेबाजों डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड को क्लीन बोल्ड किया और मेजबान टीम को 16/4 के स्कोर पर ला खड़ा किया। हालांकि, इसके बाद मार्श और स्टीव स्मिथ ने शतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार