केपटाउन, 3 जनवरी (CRICKETNMORE)| तेज गेंदबाज डुआने ओलीवर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में के पहले दिन गुरुवार को पाकिस्तान को पहली पारी में सिर्फ 177 रनों पर ही ढेर कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने भी अपने दो विकेट 123 रनों पर गंवा दिए हैं। 

Advertisement

स्टम्प्स तक हाशिम अमला 54 गेंदों पर चार चौके मार 24 रन बनाकर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका के लिए अभी तक एडिन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए हैं। उन्हें शान मसूद ने बोल्ड किया। उनका विकेट गिरते ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। 

Advertisement

मेजबान टीम ने मार्कराम से पहले डीन एल्गर (20) का विकेट खो दिया था। एल्गर को 56 के कुल स्कोर पर मोहम्मद आमिर ने आउट किया। 

इससे पहले, पाकिस्तानी बल्लेबाज ओलीवर के सामने पैर नहीं जमा पाए। इस तेज गेंदबाज ने चार विकेट अपने नाम किए। 

मेजबान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नौै रनों के कुल स्कोर पर फखर जमां (1) को डेल स्टेन ने अपना शिकार बनाया। यहां से विकेटों का सिलसिला जो शुरू हुआ वो टीम के ऑल आउट होने के बाद ही रूका।

पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सरफराज अहमद ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। सरफराज ने इसके लिए 81 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। उनके अलावा शान मसूद ने 44 रन बनाए। असद शफीक ने 20 रनों का योगदान दिया। आमिर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

ओलीवर के अलावा स्टेन ने तीन और कागिसो रबादा ने दो विकेट अपने नाम किए। फिलेंडर को एक सफलता मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार