भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

Advertisement

अगरकर ने 18 जून से 22 जून तक चलने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है जो सबसे ज्यादा रन बनाएगा और सबसे ज्यादा विकेट हासिल करेगा।

Advertisement

अगरकर करने कहां है कि इस फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे आगे होंगे। वह इस बड़े मुकाबले में दोनों ही टीमों के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन कर उभरेंगे।

दूसरी तरफ उन्होंने गेंदबाज के तौर पर भारत के अनुभवी मोहम्मद शमी का नाम लिया है और कहा है कि शमी इस फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट अपनी झोली में डालेंगे।

इसके अलावा अगरकर ने यह भी कहा कि कौन सी टीम इस बड़े मुकाबले को अपने नाम करेगी यह उनको नहीं पता लेकिन कहीं ना कहीं शुरुआत में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहेगा।

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरान उन्होंने बयान देते हुए कहा,"सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मामले में मैं विराट कोहली के साथ जाऊंगा। उन्होंने इससे पहले भी दिखाया है कि वह इंग्लैंड में क्या कर सकते हैं। और इस बार भी जब भारत को जरूरत होगी तो वह सबसे आगे खड़े होंगे  मेरे ख्याल से मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट हासिल करेंगे। मुझे लगता है कि बुमराह की बढ़ोतरी काफी शानदार रही है लेकिन मेरे लिए मोहम्मद शमी भारत के लिए टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनके लिए कोई भी हालात मायने नहीं रखते और वह सभी जगह बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।"

Advertisement

फिलहाल अभी न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है और भारत के खिलाफ इस बड़े मुकाबले से पहले वह इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार