अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) ने बुधवार (6 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ शारजांह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। गजनफर ने 6.3 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 6 विकेट अपने खाते में डाले, उन्होंने  तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

गजनफर वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में एक मैच में छह विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 18 साल 231 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। उन्होंने इस लिस्ट में अपने सीनियर खिलाड़ी राशिद खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 18 साल 262 दिन की उम्र में 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में वकार यूनिस (18 साल, 164 दिन) पहले और राशिद खान (18 साल 174 दिन) दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम का स्कोर एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन था और फिर गजनफर ने अपना कहर बरपाया औऱ बांग्लादेश 143 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे। जिसमें मोहम्मद नबी ने 79 गेंदों में 84 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 92 गेंदों में 52 रन की पारी खेली थी। 

बता दें कि गजनफर आईपीएल 2024 जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। उन्हें मुजीब उर रहमान की जगह टीम में शामिल किया गया था, हालांकि कोई मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार