दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में खेले गए 22वें मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का सामना आउटर दिल्ली वॉरियर्स के साथ हुआ जिसमें हर्ष त्यागी की कप्तानी वाली वॉरियर्स को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वॉरियर्स की हार का सबसे बड़ा कारण रहा उनके बल्लेबाजों का ना चलना और खासकर तूफानी बल्लेबाज प्रियांश आर्य का लगातार फ्लॉप होना टीम के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

Advertisement

एक शतक के अलावा प्रियांश आर्य का बल्ला इस सीजन खामोश ही रहा है और ये सिलसिला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबले में भी जारी रहा। आर्य इस मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के तेज़ गेंदबाज़ अमन भारती ने उन्हें आउट किया और आउट करने के बाद भारती का सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

ये घटना मैच के दूसरे ओवर में घटी जब भारती ने सटीक और तेज़ गेंदबाज़ी करते हुए आर्य के बल्ले का किनारा लगवाया औऱ विकेटकीपर ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। विकेट मिलते ही भारती ने शेर की तरह दहाड़ लगाते हुए इस बड़े विकेट का जश्न मनाया। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने दिल्ली प्रीमियर लीग के बारिश से प्रभावित 16 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आउटर दिल्ली की टीम ने 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली की टीम ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 145 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार