पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं और इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही बयान दिया है जिसके चलते वो भारतीय क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने एक मैच जिताऊ कैच पकड़ा था जिस पर अब रायडू ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Advertisement

सूर्या द्वारा साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को आउट करने वाला कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और भारत ने अंत में मैच 6 रन से जीतकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। रायडू ने अब शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि कैच लेने से पहले असल में रोप को थोड़ा खिसकाया गया था जिसके चलते बाउंड्री बड़ी हो गई थी।

Advertisement

'अनफ़िल्टर्ड पॉडकास्ट' के दौरान, रायडू ने कहा, "वहां कई कमेंटेटर मौजूद थे। ब्रेक के दौरान, आमतौर पर वो वहां एक कुर्सी और एक स्क्रीन लगा देते हैं ताकि ब्रॉडकास्टर देख सकें कि क्या हो रहा है। इसीलिए उन्होंने रस्सी को थोड़ा पीछे धकेल दिया। लेकिन, उन्होंने उसे वैसे ही छोड़ दिया। इस तरह बाउंड्री हमारे लिए थोड़ी बड़ी हो गई। हम (कमेंटेटर) इसे ऊपर से देख सकते थे। ये भगवान की प्लानिंग थी।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या ये छक्का था, तो रायडू ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ये छक्का था या नहीं। अगर रस्सी अपनी सामान्य स्थिति में रखी होती, तो शायद सूर्या अंदर से दौड़कर कैच पकड़ लेते। ये एक क्लीन कैच था। आखिरकार, भगवान हमारे साथ थे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि उस फाइनल में भारत की जीत के बाद कुछ मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने कैच लेने के बाद बाउंड्री रोप की स्थिति पर सवाल उठाए थे। हालांकि, विवाद जल्द ही शांत हो गया। मगर अब रायडू के इस बयान ने एक नए विवाद को हवा दे दी है और सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ये कैच लाइमलाइट में आ गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार