नई दिल्ली, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर शेष भारत एकादश के साथ जारी ईरानी कप मुकाबले के दौरान विदर्भ के ऑलराउंडर अक्षय कारनेवार ने दोनों हाथों से गेंदबाजी करके सबको चौंका दिया। देखने वालों के लिए यह नई बात लगी लेकिन अक्षय 16 साल की उम्र से ही दोनों हाथों से गेंदबाजी कर रहे हैं। बीते 10 साल में उन्होंने प्रथम श्रणी, लिस्ट ए और टी-20 मैचों में कई मौकों पर दोनों हाथों से गेंदबाजी की है।

Advertisement

अहम बात यह है कि अक्षय हालात की जरूरत के हिसाब से दोनों हाथों से गेंदबाजी का चयन करते हैं। वैसे स्वाभाविक तौर पर वह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं लेकिन जब कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज उनके सामने होता है तो वह राइट आर्म स्पिन गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

Advertisement

अक्षय को बीते 10 साल से करीब से जानने वाले विदर्भ क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पांडरकावड़ा गांव के निवासी अक्षय एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम में ड्राइवर थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

हालात से लड़कर अक्षय ने साढ़े पंद्रह साल की उम्र में नागपुर के नवकेतन क्रिकेट क्लब में पंजीकरण कराया। यह नागपुर के 10 ए-डिवीजन क्लबों में से एक है, जिसमें ज्यादातर रणजी खिलाड़ी खेला करते हैं। नवकेतन सालों से विदर्भ को रणजी खिलाड़ी देता रहा है।

अक्षय ने 2016 में केरल में सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पहली बार किसी बड़े मैच में दोनों हाथों से गेंदबाजी की थी, तब उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अक्षय अम्पायर को पहले इसकी जानकारी देते हैं और अम्पायर उनके एक्शन में बदलाव की जानकारी बल्लेबाज को दे देता है।

अक्षय ने नागपुर में बुधवार को शेष भारत एकादश की पारी के 63वें ओवर में दोनों हाथों से गेंदबाजी की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कारनेवर की गेंदबाजी वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

26 वर्षीय कारनेवार ने अपनी गेंदबाजी पर शेष भारत के स्टार गेंदबाज श्रेयस अय्यर को पगबाधा आउट भी किया। कारनेवार ने 15 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। 

कारनेवार ने जहां दूसरे दिन दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरीं तो वहीं उन्होंने तीसरे दिन विदर्भ के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। कारनेवर ने 133 गेंदों पर 102 रन बनाए जिसमें उन्होंने 13 चौके और दो छक्के भी लगाए। 

कारनेवार की इस शतकीय पारी के दम पर विदर्भ ने तीसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 425 रन का स्कोर बनाया और 95 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार