जमैका तलाहवास के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। रसेल ने शुक्रवार (27 अगस्त) को सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। जो इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक हैं। 

Advertisement

रसेल ने 14 गेंदों में 357.14 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 6 छक्कों-3 चौकों की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 48 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बनाई। इससे पहले सीपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड जेपी ड्यूमिनी के नाम था, जिन्होंने 2019 में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

रसेल टी-20 इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो मौकों पर 14 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने लंका प्रीमियर लीग 2020 में कोलंबो के लिए खेलते हुए रसेल ने 14 गेंदों में अर्धशतक ठोका था।   

रसेल के वहाब रियाज द्वारा डाले गए 19वें ओवर में ही 29 रन बनाए। जिसमें उन्होंने चार छक्के और एक चौका जड़ा। वहाब ने इस मुकाबले में सिर्फ 3 ओवर में 61 रन लुटा दिए। फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में तीन ओवरों में यह किसी भी गेंदबाज द्वारा खर्च किए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले आईपीएल 2013 में थिसारा परेरा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन ओवर में 60 रन लुटाए थे।  

रसेल के अर्धशतक की बदौलत जमैका ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। यह सीपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार