चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले साउथ अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) पीठ की चोट के कारण इस टूर्नामेंट और SA20 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बुधवार (15 जनवरी) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की प्रैस रिलीज में  कहा गया है कि नॉर्खिया ने "सोमवार दोपहर को स्कैन करवाया, जिससे पता चला कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए उनके समय पर ठीक होने की उम्मीद नहीं है।" 

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका का पहला मैच 21 फरवरी को करांची में अफगानिस्तान के खिलाफ है।

सोमवार को ही साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया था। नॉर्खिया पिछले साल जून में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशऩल क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने हुई लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम में चुना गया था लेकिन नेट्स में बल्लेबाजी करने के दौरान डेविड मिलर की यॉर्कर गेंद से उनकी पैर की उंगली टूट गई थी। 

बता दें कि यह तीसरा बड़ा आईसीसी इवेंट है, जिसमें चोटिल होने के कारण नॉर्खिया नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले वह अंगूठा टूटने के कारण 2019 वनडे वर्ल्ड कप और कुल्हे की चोट के कारण 2023 वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे। 

प्रैस रिलीज में कहा गया है कि नॉर्खिया के रिप्लेसमेंट के नाम ऐलान "उचित समय में" घोषित किया जाएगा, लेकिन गेराल्ड कोएत्ज़ी को जगह मिलना लगभग तय है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के ऐलान के दौरान कोच रॉब वाल्टर ने कहा था कि, "गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 2023 वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा खेले, लेकिन यह उनके और एनरिक नॉर्खिया के बीच था। दोनों के पास अच्छी गति है। लेकिन एनरिक के पास अधिक अनुभव है जिससे हम पाकिस्तान में फायदा होगा। गेराल्ड ने कुछ भी गलत नहीं किया है कि उन्हें नहीं चुना गया।"

इस साल के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए नॉर्खिया समय पर ठीक हो पाएंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार