कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया। छह मैचों में ये चेन्नई की पांचवी हार है और अब इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली सी नजर आ रही हैं।

Advertisement

हालांकि, इस मैच में सीएसके के लिए एक पॉजीटिव अंशुल कंबोज की गेंदबाजी रही। कंबोज चेन्नई के लिए अपना डेब्यू कर रहे थे और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर के खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को बोल्ड किया। डी कॉक ने कंबोज को अटैक करने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए।

Advertisement

ये घटना केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिली जब अंशुल कंबोज ने स्टंप लाइन पर एक तेजतर्रार गेंद डाली। इस गेंद पर डी कॉक ने एक हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, डी कॉक के विकेट से केकेआर को कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने सिर्फ 10.1 ओवर में ही मैच जीत लिया लेकिन सीएसके को ये पता चल गया कि कंबोज उनके लिए एक अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं और शायद वो आगे आने वाले मैचों में फैंस को लगातार नजर आएं।

वहीं, इस हार के बावजूद भी सीएसके सरेंडर करने को तैयार नहीं है। टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी को अभी भी उम्मीद है कि उनकी टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी पहुंच सकती है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, हसी ने कहा कि टीम अभी भी सरेंडर करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से अभी सरेंडर नहीं कर रहे हैं। आपको केवल चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए आगे बढ़ना होगा और आईपीएल जैसे बड़े, लंबे टूर्नामेंट में गति की बात होती है। निश्चित रूप से इस समय हमारी लय हमारे साथ नहीं है। हम लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। हम निश्चित रूप से इसे स्वीकार करते हैं, अपने हाथ ऊपर उठाते हैं और कहते हैं कि ये इस समय सच है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि चीजें बदल नहीं सकतीं और जल्दी नहीं बदल सकतीं। इसलिए, हम अभी भी इसी पर टिके हुए हैं और इसी के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर हम उस लय को बदल सकते हैं और कुछ आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं और बोर्ड पर कुछ जीत हासिल कर सकते हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ेगा और कुछ भी हो सकता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार