Hussain Talat Injury: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बाउंड्री बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गेंद रोकते समय वह एडवरटाइजिंग बोर्ड से टकरा गए, जिसके बाद उनके कंधे में चोट लग गई। 

Advertisement

पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार (13 मार्च) को खेले ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गए दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए। बाउंड्री बचाने की कोशिश में उनके बाएं कंधे में चोट लग गई, जिसके बाद ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

Advertisement

यह हादसा बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर में हुआ। लिटन दास ने मुहम्मद वसीम की गेंद को कवर-पॉइंट की दिशा में जोरदार शॉट खेला। गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी और उसे रोकने के लिए तलत तेजी से दौड़े। लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद को रोकने की कोशिश की, उनका पैर बाउंड्री के पास लगे फोम पैडिंग पर पड़ गया और वह  एडवरटाइजिंग बोर्ड से टकरा गए। इस दौरान वह सीधे अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिरे और दर्द से कराहते नजर आए। घटना के तुरंत बाद उनके साथी खिलाड़ी और टीम स्टाफ मैदान पर पहुंचे। इसके बाद स्ट्रेचर मंगाया गया और तलत को एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया। बोर्ड ने बताया कि मैदान पर ही टीम के मेडिकल स्टाफ ने तलत को तुरंत उपचार दिया था। शुरुआती जांच के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसका पता डॉक्टरों की पूरी जांच के बाद ही चल पाएगा।

अगर मैच की बात करें तो बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 274 रन बनाए। इस दौरान 20 साल के माज सदाकत ने शानदार 75 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी माज सदाकत ने कमाल किया और 3 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास (41) रन और तौहीद हिरदॉय (28 रन) ने कुछ कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। नतीजन टीम डीएलएस नियम के तहत मिले 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार