सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में 42 रनों से हराकर उनकी टॉप 2 में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे दिया। इस मैच में हैदराबाद के लिए बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 231 रनों का पहाड़नुमा स्कोर लगाया जिसमें ईशान किशन ने 94 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली और बाद में हैदराबाद के गेंदबाजों ने आरसीबी को 189 पर ही रोक दिया।

Advertisement

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से अपनी टीम की उम्मीदों का बोझ लिए आगे चल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि कोहली इस मैच में आरसीबी को जीत दिलाकर ही दम लेंगे लेकिन तभी अपना पहला मैच खेल रहे हैदराबाद के स्पिनर हर्ष दुबे ने विराट को आउट करके आरसीबी फैंस के होश उड़ा दिए। बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने पहले ओवर में ही विराट को चकमा दे दिया। कोहली ने दुबे की गेंद पर कट खेलने की कोशिश की और गेंद को सीधा बैकवर्ड पॉइंट फील्डर के हाथों में मार बैठे।

Advertisement

इस मैच को देखने के लिए विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टैंड में मौजूद थीं और जैसे ही कोहली का विकेट गिरा उनका निराशा वाला रिएक्शन भी वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री को निराशा में अपना हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो आरसीबी को 232 रनों का पहाड़ चढ़ने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट ने मिलकर अपनी टीम को 7 ओवर में 80 रनों तक पहुंचा दिया। विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हुए लेकिन सॉल्ट ने एक छोर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और आउट होने से पहले 32 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके बाद रजत पाटीदार ने 18 और जितेश शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया लेकिन उनकी टीम को जीत के लिए इससे बड़ी पारियों की दरकार थी जो उन्हें नहीं मिली। नतीजतन आरसीबी की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और अंत में पूरी टीम 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह हैदराबाद ने ये मैच 42 रन से जीत लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार