28 जनवरी। युवा सिंगर अरमान मलिक ने धोनी और उनकी खूबसूरत वाइफ साक्षी के लिए एक फंक्शन के दौरान गाना गाया। अरमान मलिक ने वहीं गाना दोनों कपल को डेडिकेट किया जो उनके लव स्टोरी को फिल्म ' एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भी फिल्माया गया था।

Advertisement

धोनी और साक्षी एक साथ अरमान मलिक के गाने पर रोमांटिक अंदाज में थिरकते हुए नजर आए। हालांकि धोनी स्टेज पर जाने से हिचक रहे थे लेकिन अरमान मलिक के बार - बार कहने पर धोनी स्टेज पर गए और उनके साथ वाइफ साक्षी भी गई।

Advertisement

जब अरमान मलिक ने ' कौन तुझे यू प्यार करेगा जैसे मैं करता हूँ' गाया वहां मौजूद हर एक ने ताली बजाकर इसका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं धोनी अपनी वाइफ साक्षी के संग झूमते हुए नजर आए। इस वीडियो ने काफी फैन्स का दिल जीत लिया है। 

गौरतलब है कि धोनी इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं और हर किसी के जेहन में अब बस एक ही बात है कि कब टीम इंडिया में वापस आएंगे। वैसे आईपीएल में धोनी एक बार फिर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। धोनी के फैन्स आईपीएल का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार