भारत के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के मौजूदा कोच अरुण लाल 66 साल के हो चुके हैं लेकिन अब वो एक बार फिर से दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, 2 मई, 2022 को एक निजी समारोह में वो अपनी पुरानी दोस्त बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज 38 साल की बुलबुल के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं, और रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े ने लगभग एक महीने पहले सगाई कर ली थी और अब उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि अरुण लाल की पहले रीना से शादी हुई थी लेकिन दोनों ने आपसी सहमति से रास्ते अलग कर लिए।

Advertisement

हालांकि, तलाक के बाद भी, प्रसिद्ध क्रिकेटर अपनी पहली पत्नी के साथ रहना जारी रखेंगे। फिलहाल रीना बीमार हैं और अरुण लाल ही उनका ख्याल रख रही हैं। न्यूज 18 बंगाली की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाल अपनी पहली पत्नी रीना की देखभाल कर रहे हैं और उन्होंने बुलबुल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए रीना की सहमति ले ली है।

मज़ेदार बात ये है कि इस शादी का कार्ड भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इस कार्ड के मुताबिक, शादी अगले महीने की शुरुआत में पीयरलेस इन, एस्प्लेनेड, कोलकाता में होगी। वहीं, इस शादी के चर्चे के कारण सोशल मीडिया पर अरुण लाल को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है और वजह है उनकी होने वाली पत्नी की उम्र। जी हां, बुलबुल की उम्र 38 साल है जिसका मतलब ये है कि वो अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं जिसके चलते फैंस अरुण लाल के मज़े ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार