अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान नामीबिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। इस मुकाबले से ठीक पहले असगर अफगान ने क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। नामीबिया के खिलाफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए असगर अफगान को मैच के दौरान काफी ज्यादा इमोशनल देखा गया।

Advertisement

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के अंत में जब असगर अफगान बातचीत कर रहे थे तब अपनी बात कहते-कहते असगर अफगान रो पड़ते हैं। असगर अफगान अफगानिस्तान में मौजूद सभी लोगों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहते हैं। इस दौरान वह अपने बहते आंसू नहीं रोक पाते और रो पड़ते हैं।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान जब असगर अफगान आउट होते हैं तब नामीबिया का कोई भी खिलाड़ी उनके विकेट का जश्न नहीं मनाता और उनके प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाता है। नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में असगर अफगान ने छोटी मगर उपयोगी पारी खेली। असगर अफगान ने 23 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

वहीं ट्रंपलमैन की गेंद पर वह फील्डर को अपना कैच थमा बैठे थे। बता दें कि नामीबिया के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद शहजाद ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। 

अफगानिस्तान के लिए मिसाल हैं असगर अफगान: असगर ने 59 वनडे मैचों और 52 टी-20 मुकाबलों में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी की है। इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों की बात करें तो उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 52 में से 42 मैचों में जीत हासिल की है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार