ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टीम के साथी ट्रैविस हेड के शतकीय पारी की सराहना करते हुए कहा कि यह एक मनोरंजक पारी थी। हेड दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 112 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा में पहले एशेज टेस्ट के दूसरे दिन 84 ओवर में 343/7 रन बना चुकी है। इसी के साथ इंग्लैंड पर 196 रनों की बढ़त बना ली है।

Advertisement

वार्नर ने खेल के बाद प्रसारकों से कहा, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छी जगह गेंदबाजी की, लेकिन, हमारे चेहरे पर मुस्कान है। ट्रैविस हेड ने एक मनोरंजक पारी खेली। यह उनके लिए खास पारी थी, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है। वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने खुद को साबित किया, जिसके कारण वह 112 रन बनाकर नाबाद है।"

Advertisement

वॉर्नर (94) ने रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया 343/7 के स्कोर में योगदान दिया। उन्होंने कहा है कि मेरी किस्मत अच्छी थी जब बेन स्टोक्स ने उन्हें 17 रन पर बोल्ड कर दिया था, लेकिन नो बॉल हो गया।

लंच के बाद, वार्नर का रोरी बर्न्‍स ने 48 रन पर दूसरा कैच छोड़ दिया। पांच ओवर बाद वार्नर 60 रन पर फिर से बच गए, क्योंकि वह फ्लिक करने की कोशिश के बाद फिसल गए और हसीब हमीद ने उन्हें रन-आउट करने का मौका गंवा दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार