2 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे कैरेबियाई प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में त्रिनबागो नाइटराइडर्स के बल्लेबाज हाशिम अमला और ड्वेन ब्रावो ने पांचवें विकेट के लिए साझेदारी करते हुए एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। इस जोड़ी बल्लेबाज ने  बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ त्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए 92 गेंद पर 150 रन की साझेदारी 5वें विकेट के लिए कर के  एक नया टी- 20 रिकॉर्ड बना लिया।

Advertisement

इस मैच में जहां हाशिम अमला ने महज 54 गेंद पर 81 रन की पारी खेली तो वहीं ब्रावो ने 66 रन जमाए। गौरतलब है कि त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए जिसके जबाव में बारबाडोस ट्राइडेंट्स8 विकेट पर केवल 159 रन बनाकर आउट हो गई।

Advertisement

इससे पहले टी20 क्रिकेट में पांचवें विकेट की भागीदारी का रिकॉर्ड योगेश टकावाले और साईराज बहुतुले के बीच था, जिन्होंने 2007 में सयैद मुश्ताक अली शाह टी 20 टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 149 रन बनाये थे. इससे पहले टी20 क्रिकेट में पांचवें विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड योगेश टकावाले और साईराज बहुतुले के बीच था, जिन्होंने साल 2007 में सयैद मुश्ताक अली शाह टी 20 टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 149 रन की पार्टनरशिप करी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार