वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था और ऐसा लग रहा था कि दोबारा बीसीसीआई राहुल द्रविड़ का कार्यकाल ना बढ़ाए लेकिन अब घटनाओं के नए मोड़ में कुछ ऐसा हुआ है कि बीसीसीआई फिर से राहुल द्रविड़ पर आकर अटक गया है।

Advertisement

दरअसल, बीसीसीआई ने हेड कोच पद के लिए  गुजरात टाइटंस के कोच और पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से बात की थी लेकिन बात बनी नहीं और नेहरा ने सबसे छोटे प्रारूप में हेड कोच की भूमिका संभालने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसके बाद अब बीसीसीआई चाहता है कि अगले साल जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक द्रविड़ मुख्य कोच बने रहें।

 
Advertisement

द्रविड़ का अनुबंध वर्ल्ड कप 2023 के अंत में समाप्त हो गया था लेकिन बीसीसीआई अब द्रविड़ को एक नया अनुबंध देने के लिए तैयार है। टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा और द्रविड़ हमें तब तक टीम इंडिया के हेड कोच पद पर बने हुए दिख सकते हैं। हालांकि, अब द्रविड़ को ये फैसला लेना होगा कि क्या वो इस ऑफऱ को स्वीकार करना चाहते हैं या नहीं।

Also Read: Live Score

इससे पहले नेहरा को ये ऑफर दिया गया लेकिन नेहरा ने इस पद के लिए हामी नहीं भरी। वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने नेहरा से संपर्क किया था। इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का मानना है कि द्रविड़ को अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक बने रहना चाहिए। अगर द्रविड़ इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो संभावना है कि गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ जैसे प्रमुख सहयोगी स्टाफ को भी नए अनुबंध दिए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार