Australia Squad for Pakistan Test Series:पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (8 फरवरी) को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में एश्टन एगर (Ashton Agar) की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था। नाथन लियोन औऱ मिचेल स्वेपसन के साथ एगर स्पिन विभाग को औऱ मजबूती देंगे। 

Advertisement

टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खेले थे। ओपनिंग बल्लेबाज मार्क हैरिस टीम में बने हुए हैं। वहीं चोटिल होने के कारण एशेज सीरीज में सिर्फ एक टेस्ट खेलने वाले जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। 

Advertisement

झाय रिचर्डसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक और ऑलराउंडर के रूप में मिचेल मार्श को भी शामिल किया है, जबकि जोश इंगलिस टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं।

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद एंड्रयू मैकडोनाल्ड इस दौरे पर अंतरिम हेड को भूमिका में नजर आएंगे। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने उम्मीद जताई थी कि सुरक्षा कारणों के चलते कई खिलाड़ी दौरे से अपना नाम वापस ले सकते हैं। लेकिन फिलहाल सभी प्रमुख खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। 

ऑस्ट्रेलिया टीम 27 फरवरी को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी और एक दिन आइसोलेशन में रहने के बाद रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर देगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 4 मार्च से खेला जाएगा।  

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (उप-कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा , मिचेल मार्श, माइकल नेसर, मिचेल स्वेपसन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार