W,W,W,W: मुंबई इंडियंस के Ashwani Kumar ने रचा इतिहास, IPL डेब्यू पर ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

Updated: Tue, Apr 01 2025 07:55 IST
Image Source: BCCI

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar Mumbai Indians) ने सोमवार (31 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

इस मुकाबले से डेब्यू करने वाले अश्वनी ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने अंजिक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। 

अश्वनी कुमार भारत के पहले औऱ कुल छठे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू आईपीएल मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। अल्जारी जोसेफ, एंड्रयू टाई, शोएब अख्तर, केवन कूपर औऱ डेविड विजे ने ही आईपीएल डेब्यू पर यह कमाल किया था। 

अश्वनी ने आईपीएल करियर की अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान रहाणे को आउट किया। 

अश्वनी पिछले साल शेर-ए-पंजाब टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए थे, जहां उन्होंने डेथ ओवरों में गेंदबाजी का जलवा दिखाया। अश्वनी मोहाली के झंझेरी गांव से आते हैं और मुंबई इंडियंस ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। 

अश्विनी के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गएई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 26 रन औऱ रमनदीप सिंह ने 22 रन की पारी खेली। टीम के छह खिलाड़ी को दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

इसके जवाब में मुंबई ने 12.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए रियान रिकल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

मुंबई की तीन मैच में यह पहली जीत है औऱ कोलकात के इतने ही मैच में दूसरी हार।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें