South Africa vs Australia 2nd Test Match Prediction: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 18 अक्टूबर को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के मौजूदा टेस्ट सीरीज का पिछला मुकाबला डरबन में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 421 रन डिफेंड किए और साउथ अफ्रीका को 214 रनों से धूल चटाई। इस मुकाबले के हीरो मैट रेन्शॉ रहे, जिन्होंने दो पारियों में 272 रन जोड़े और 2 विकेट भी झटके।
SA vs AUS 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 18 अक्टूबर 2026
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम, गकेबरहा
St George's Park, Gqeberha Pitch Report
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलती है जहां रोमांचक मुकाबले होते हैं। यहां अब तक कुल 33 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 15 पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। गौरतलब है कि यहां टेस्ट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 313 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 238 रन, तीसरी इनिंग में 217 रन और चौथी इनिग में 159 रन हो जाता है।
SA vs AUS Test Head To Head Record
कुल - 103
साउथ अफ्रीका - 27
ऑस्ट्रेलिया - 55
ड्रॉ - 21
SA vs AUS 2nd Test : Where to Watch?
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
SA vs AUS 2nd Test: Player to Watch Out For
साउथ अफ्रीका की टीम से एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड और मैट रेन्शॉ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
South Africa vs Australia 2nd Test Probable Playing XI
South Africa Test Probable Playing XI: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़ेक, वियान मुल्डर, काइल वेरन्ने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, साइमन हार्मर/केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।
Australia Test Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
South Africa vs Australia Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SA vs AUS 2nd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।