देहरादून, 25 सितम्बर| स्वरूपम पुर्याकाष्ठा (नाबाद 163) के शानदार शतक के बाद रोशन आलम (45/4) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर असम ने यहां विजय हजारे ट्रॉफी 2019-20 के प्लेट ग्रुप मैच में बुधवार को मिजोरम को 113 रन से हरा दिया। असम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 324 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने मिजोरम को छह विकेट पर 211 रन पर रोक दिया।

Advertisement

मिजोरम के लिए अबरार काजी ने नाबाद 78 रन बनाए। उनके अलावा परवेज अहमद ने 38 और एमाटी ने 36 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

असम की ओर से रोशन के चार विकेटों के अलावा रियान पराग और अबु नेचीम ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, असम ने तीन विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्वरूपम ने 150 गेंदों पर 18 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान सिबशंकर रॉय ने नाबाद 79 और गोकुल शर्मा ने 57 रनों का योगदान दिया।

मिजोरम के लिए लालरुई राल्टे, सुमित लांबा और अबरार काजी ने एक-एक विकेट लिए।

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में पुड्डुचेरी ने मेघालय को चार विकेट से हरा दिया। मैदान गीला होने के कारण मैच को 28-28 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

पुड्डुचेरी ने 23.5 ओवर में छह विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजेता टीम के लिए सुरेश कुमार ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार